सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

बेसबॉल पुरुष प्रतियोगिता में खालसा महाविद्यालय विजेता

सीधी संभाग स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन बेसबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन एम.बी. खालसा महाविद्यालय द्वारा खालसा स्टेडियम, राजमोहल्ला में किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया।…

बेसबॉल पुरुष प्रतियोगिता में खालसा महाविद्यालय विजेता

सीधी संभाग स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन बेसबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन एम.बी. खालसा महाविद्यालय द्वारा खालसा स्टेडियम, राजमोहल्ला में किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में मेजबान एम.बी. खालसा महाविद्यालय ने विद्यासागर महाविद्यालय की टीम को कशमकश मुकाबले में 3-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में दोनों ही टीम के खिलाडियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। एम.बी. खालसा महाविद्यालय के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पिचर इशान ठाकुर, दिव्यांश पंवार,जतिन पटेल एवं हर्ष नारखेडे ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उपविजेता टीम विद्यासागर महाविद्यालय के विवेक यादव एवं प्रवीण चारी ने सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। विजय नेगी, डॉ. धर्मेन्द्र वाजपेयी, पंकज धुलधोये, चरणजीत सिंह सैनी,राघवेन्द्र सिंह होलकर,ंडॉ. सुधीरा चंदेल, विश्वास खेर, सचिन कस्तूरे उपस्थित थे। स्वागत कौशल शिवरे, डॉ. रेणु मेहता सोनी, प्रो. एस.एस. सिद्धू, डॉ. वसुधा राजपूत, प्रो. जगदीश प्रजापत, सरदार हरप्रीत सिंह टुटेजा, प्रो. लोकेन्द्र सिंह तोमर, प्रो. राजेश महाजन, डॉ. सुरभि पंडित, प्रो. लक्ष्मी चौधरी. मोहित पथारिया, अंकित जोशी, किशन पुरोहित, हर्षदीप चौहान ने किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें