इंदौर। जिला बैडमिंटन संगठन द्वारा आयोजित राजरतन फाउंडेशन इंदौर जिला जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा के चारों एकल वर्गों के विजेता खिलाड़ी वर्ष 2026-27 के कर्णिक पुरस्कार के हकदार होंगे। कर्णिक स्मृति समिति इंदौर सचिव धर्मेश यशलहा ने बताया कि नेहरु स्टेडियम बैडमिंटन हाल में हो रही इस स्पर्धा के 17और 19वर्ष बालक और बालिका एकल विजेता खिलाड़ियों को अगले साल कर्णिक पुरस्कार मिलेगा। यह पुरस्कार इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन की जिला स्पर्धा के एकल विजेता खिलाड़ियों को प्रति वर्ष दिया जाता हैं। वर्ष 2025-26 के लिए कर्णिक पुरस्कार समारोह जल्दी ही आयोजित किया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




