शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

कैमरे के सामने खुल गए टीम इंडिया के सारे राज

गाले। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। इंटरनेट पर वायरल…

गाले। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे कुछ दावों के अनुसार मैच के दौरान लाइव ब्रॉडकास्ट में भारतीय टीम का सीक्रेट रणनीतिक व्हाइटबोर्ड गलती से कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कई क्लिप्स और स्क्रीनशॉट तेजी से शेयर किए जा रहे हैं, जिन्हें लेकर क्रिकेट फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि यह घटना चौथे दिन के खेल के दौरान उस समय घटी जब ब्रॉडकास्टिंग कैमरा कुछ पलों के लिए भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर घूमा। उस दौरान बैकग्राउंड में एक व्हाइटबोर्ड दिखाई दिया, जिस पर मैच से जुड़ी रणनीतियां और निर्देश लिखे हुए थे। हालांकि, जैसे ही कैमरा उधर गया ब्रॉडकास्ट फीड को तुरंत हटा लिया गया लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर फैल चुके थे। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि इस बोर्ड पर टीम इंडिया के रणनीतिक नोट्स और खिलाड़ियों के लिए विशेष निर्देश दर्ज थे। हालांकि, अभी तक इन तस्वीरों और वीडियो की सत्यता की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। कैमरे के अचानक हटने और फुटेज के बेहद छोटा होने की वजह से यह स्पष्ट नहीं है कि बोर्ड पर लिखी बातें सचमुच कोई गोपनीय रणनीति थीं या इसे केवल गलत समझा जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें