शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
खेल

अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के साथ ही अब भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा फोकस 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर होगा।…

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के साथ ही अब भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा फोकस 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर होगा।

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप (50 ओवर) 2027 का आयोजन अगले साल दक्षिण अप्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक किया जाना है। इंग्लैंड से भले ही भारत 2-1 से सीरीज हार गया लेकिन, रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने ही इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। फैन्स दोबारा रोहित-विराट की जोड़ी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित और विराट अब केवल वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं। दोनों ही अब फैन्स को सीधे सितंबर में एक्शन में नजर आ सकते हैं, जहां भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद नवंबर में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत ठीक चार साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज खेलेगा। यह सीरीज 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से सबसे अहम मानी जा रही है, क्योंकि न्यूजीलैंड की वनडे टीम मजबूत है और टीम इंडिया अपना बेस्ट कॉम्बिनेशन और प्लेइंग इलेवन उतारना चाहेगा।

इसके बाद दिसंबर में श्रीलंका की टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने भारत के दौरे पर आएगी। नए साल 2027 की शुरुआत टीम इंडिया जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज से करेगी। इसके बाद जून में 50 ओवर के फॉर्मेट में बांग्लादेश में एशिया कप आयोजित होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर बड़े आईसीसी टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए दिख सकते हैं।

इन सभी सीरीज और टूर्नामेंट को मिलाकर भारत के पास 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले कम से कम 14 वनडे मुकाबले (वेस्टइंडीज-3, न्यूजीलैंड-5, श्रीलंका-3, जिम्बाब्वे- 3) खेलने का मौका होगा।

यदि एशिया कप भी 50 ओवर के फॉर्मेट में होता है, तो यह संख्या और बढ़ जाएगी। ऐसे में हर मैच टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप कॉम्बिनेशन, बल्लेबाजी क्रम, गेंदबाजी आक्रमण और प्लेइंग इलेवन तय करने के लिहाज से बेहद अहम साबित होगा।

इसके अलावा भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त में होने वाली वनडे सीरीज को सितंबर 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान भारत को 3 टी20 और 3 वनडे मैचों के लिए बांग्लादेश का दौरा करना था।

बांग्लादेश में राजनीतिक उथल- पुथल के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया है। इस दौरे का शेड्याूल अभी नहीं जारी किया गया है।

वेस्टइंडीज का भारत दौरा (सितंबर-अक्टूबर 2026)

पहला वनडे: 27 सितंबर 2026 (तिरुवनंतपुरम) दूसरा वनडे: 30 सितंबर 2026 (गुवाहाटी) तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2026 (न्यू चंडीगढ़) भारत का न्यूजीलैंड दौरा (नवंबर 2026) पहला वनडे: 4 नवंबर 2026 – ईडन पार्क, ऑकलैंड दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026 – वेलिंगटन तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026 – सेडन पार्क, हैमिल्टन चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026 – बे ओवल, माउंट माउंगानुई पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026 – बे ओवल, माउंट माउंगानुई

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें