सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

इंदौर। श्री वैष्णव अकादमी को स्पोर्ट्स गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में अंतर- विद्यालय जिला स्तरीय कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी मिली। इस प्रतियोगिता ने प्रतिभा विद्यालय विद्या…

कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

इंदौर। श्री वैष्णव अकादमी को स्पोर्ट्स गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में अंतर- विद्यालय जिला स्तरीय कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी मिली। इस प्रतियोगिता ने प्रतिभा विद्यालय विद्या विहार, सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल, श्री क्लॉथ मार्केट वैष्णव बाल मंदिर, एमकेवीवी, श्री वैष्णव अकादमी, श्री क्लॉथ मार्केट वैष्णव हायर सेकेंडरी स्कूल आदि विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को अपने खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अपनी खेल प्रतिभा, प्रतिस्पर्धी भावना, अनुशासन, टीम वर्क और खेल भावना का प्रदर्शन करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया। कार्यक्रम के अतिथि- जिला क्रीड़ा अधिकारी विक्रांत आखरे, संभागीय खेल अधिकारी हेमंत वर्मा, प्रकाश गौड़, अनिल गौड़, ब्रजेश बागोरा, हेमंत सिंह जी पवार, संतोष चौधरी, अनीता भारती, मीना डागोर थे। चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए श्री वैष्णव अकादमी के प्राचार्य हितेश चंद्र तिवारी ने शुभकामनाएं प्रेषित की व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला खेल अधिकारी ने अपने ज्ञानवर्धक शब्दों से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उनके नेतृत्व में सभी खिलाड़ियों ने शपथ ली।

अंडर-14 वर्ग में बालकों की 17 टीमों और बालिकाओं की 9 टीमों ने पंजीकरण कराया। इस आयोजन ने शारीरिक फिटनेस, दृढ़ संकल्प, टीम वर्क और प्रतिद्वंद्वियों के प्रति सम्मान के महत्व पर जोर दिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें