बेंगलुरु। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपने लग्जरी लाइफस्टाइल और नए अवतार को लेकर चर्चा में हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी से कई मुकाबलों का पासा पलटने वाले हार्दिक इन दिनों काफी इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं और बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रीहैब से गुजर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वे अपने नए कूल लुक और चमचमाती लग्जरी सुपरकार के साथ नजर आ रहे हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




