सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

दिवाली पर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान के जूनियर क्रिकेटर

दुबई। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की टक्कर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। अंडर-19 एशिया कप 2026 में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने…

दुबई। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की टक्कर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। अंडर-19 एशिया कप 2026 में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा। इसी दिन दिवाली भी है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 5 से 14 नवंबर तक ओमान में होगा।

50 ओवर के फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। सभी मुकाबले मस्कट के अल अमरात स्थित ओमान क्रिकेट अकादमी के दो मैदानों पर खेले जाएंगे। हर ग्रुप से टॉप-2 दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

पिछली हार का बदला लेना चाहेगा भारत

भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी मुकाबला होता है तो वह चर्चा का केंद्र बन ही जाता है। पिछले साल खेले गए अंडर-19 एशिया कप के खिताब को पाकिस्तान ने जीता था। फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों के बड़े अंतर से हराया था। हालांकि, भारत ने 2026 अंडर-19 विश्व कप में पाकिस्तान को बाहर करके जवाब दिया और बाद में खिताब भी जीता था।

अंडर-19 एशिया कप 2026

के ग्रुप— ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, यूएई, नेपाल। ग्रुप बी: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मलेशिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11