मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीममेट्स को दिया मैसेज

नई दिल्ली। भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत पाई। आयरलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ 5…

नई दिल्ली। भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत पाई। आयरलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज 4-0 से हार गई। अब भारतीय टीम के सामने जिम्बाब्वे की चुनौती है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कर दिया है कि वह नहीं चाहते कि उनके खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीऱीज में हार का डर मन में रखें।

भारतीय कप्तान ने कहा कि खिलाड़ियों को इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि ड्रेसिंग रूम के बाहर लोग क्या कह रहे हैं, बल्कि उन्हें खुलकर खेलने पर ध्यान देना चाहिए। अय्यर ने पहले टी20 मैच से पहले कहा, मुझे नहीं लगता कि उन्हें हार से डरना चाहिए क्योंकि जब मन में ऐसे विचार होते हैं, तो आप खुद को बचाने के लिए खेलते हैं। जब यह डर नहीं होता, तो आप अपना बेस्ट प्रदर्शन कर पाते हैं। भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में फरवरी-मार्च में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था। इसके बाद भी उन्हें हटाकर अय्यर को कप्तान बनाया गया। श्रेयस ने आगे कहा कि हमें बाहर लोग क्या कह रहे हैं, इस बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। हमें वर्तमान में रहना है। हम जितना अच्छा क्रिकेट खेलेंगे और एक टीम के तौर पर एकजुट होकर खेलेंगे, टीम के लिए उतना ही अच्छा होगा। इंग्लैंड में हमारा समय मुश्किल भरा रहा, लेकिन उससे कई अच्छी बातें भी सामने आईं। हमें पता चला कि आगे एक टीम के तौर पर हमें क्या बनाना है, और मैदान पर उतरने के बाद हमें किस तरह जागरूकता हिसाब से ढलने की क्षमता की जरूरत है।

ढलना भारतीय खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा। कई खिलाड़ी पहली बार जिम्बाब्वे गए हैं। कप्तान अय्यर ने भी यहां अभी तक टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। अय्यर ने कहा- हममें से कुछ की और

जिम्बाब्वे की परिस्थिति आसान नहीं

जिम्बाब्वे की परिस्थिति में सूझ-बूझ, हालात के खिलाड़ी यहां पहली बार खेल रहे हैं। हम जितनी जल्दी यहां के माहौल में ढल जाएंगे, नतीजे उतने ही अच्छे होंगे। यह निश्चित रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण है। हम कल आए, आज प्रैक्टिस है और कल मैच है। लेकिन इसमें मजा भी है और अगर आप ऐसी स्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो आपको निश्चित रूप से खुशी होगी। यह एक चुनौतीपूर्ण दौर है और आप जितनी जल्दी इससे उबरेंगे, एक टीम के तौर पर उतने ही बेहतर बनेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें