मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

जिला कराते स्पर्धा में 600 खिलाड़ी शिरकत कर रहे

इंदौर। इंदौर डिस्ट्रिक्ट कराते एसोसिएशन की मेजबानी में इंदौर जिला कराते स्पर्धा की रंगारंग शुरुआत डेली कॉलेज में हुई। बालक और बालिका वर्ग की दो दिवसीय स्पर्धा का शुभारंभ डेली…

इंदौर। इंदौर डिस्ट्रिक्ट कराते एसोसिएशन की मेजबानी में इंदौर जिला कराते स्पर्धा की रंगारंग शुरुआत डेली कॉलेज में हुई। बालक और बालिका वर्ग की दो दिवसीय स्पर्धा का शुभारंभ डेली कॉलेज बोर्ड गवर्नर्स बॉडी के प्रेसिडेंट विक्रम सिंह पुआर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। स्पर्धा में 85 स्कूलों के 600 खिलाड़ी शिरकत कर रहे है। पहले दिन बालिका वर्ग में कुमिते और काता के रोचक मुकाबले हुए। समारोह के विशेष अतिथि क्राइम ब्रांच के एसआई शिवम ठक्कर, श्वेतांक वर्मा थे। अतिथि स्वागत जिला कराते एसोसिएशन के चेयरमैन सुभाष सातालकर, सचिव विनय यादव, नारायण चंदेलिया, निकेश कटारिया, अरविंद वर्मा ने किया। स्पर्धा में रविवार को बालक वर्ग के मुकाबले होंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें