इंदौर। वेदांश इंटरनेशनल स्कूल कैंपस 3, देवास बायपास रोड के स्पोर्ट्स हॉल में सत्र 2026-27 की शासकीय इंदौर जिला अंतर- विद्यालयीन शालेय कुराश चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इंदौर जिले के लगभग 40 विद्यालयों के 230 बालक- बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता इंदौर जिला कुराश संघ के तकनीकी सहयोग से आयोजित हुई। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के सहसंयोजक घनश्याम करौले, पात्रता प्रमाण-पत्र प्रभारी झम्मन सिंह चौहान, युवराज भावे एवं हर्ष यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन मध्य प्रदेश एमेच्योर कुराश संघ के सचिव राहुल व्यास, उपाध्यक्ष गोपाल पालीवाल एवं इंदौर जिला कुराश संघ के सचिव कैलाश बाथम के तकनीकी मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका महेश पुरोहित, दीपक कुमार एवं श्री फालके ने निभाई। नई दिल्ली। हंगरी में आयोजित पी.एस.ए. बुडापेस्ट स्क्वैश ओपन के फाइनल में भारत के वेलवन सेंथिलकुमार ने घरेलू दावेदार बाल़ाज फार्कस को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने विश्व में 18वीं वरीयता प्राप्त और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता ऐन योव एनजी को 3-0 से हराया और फिर सेमीफाइनल में अपने ही देश के वीर चोटरानी को 3-2 हराकर जीत दर्ज की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




