मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

जसप्रीत बुमराह ने रविंद्र जडेजा को पछाड़ा

इंग्लैंड की धरती पर बने नंबर-1 भारतीय गेंदबाज

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2023 विश्व कप फाइनल के बाद पहली बार वनडे मुकाबला खेलने उतरे। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन के मैदान पर सीरीज के पहले मैच में बुमराह ने 9 ओवर में सिर्फ 31 रन दिए। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को आउट किया। आईपीएल 2026 के बाद बुमराह का यह पहला मैच था। मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए बुमराह लीग में विकेट के लिए तरस गए थे।

जसप्रीत बुमराह का इंग्लैंड में बड़ा रिकॉर्ड- जसप्रीत

बुमराह इंग्लैंड की धरती पर वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। हैरी ब्रूक का विकेट इंग्लैंड में उनका 31वां वनडे विकेट था। बुमराह ने अभी तक 17 वनडे इंग्लैंड में खेले हैं। वनडे का उनका बेस्ट प्रदर्शन भी यहीं आया है। 2022 में बुमराह ने सिर्फ 19 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट कर दिया था। अभी तक इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा के नाम था।

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह – 31 विकेट रविंद्र जडेजा- 30 विकेट भुवनेश्? वर कुमार- 28 विकेट मदन लाल – 27 विकेट मोहम्मद शमी- 26 विकेट बुमराह के वनडे में 150 शिकार भी पूरे— कप्तान हैरी ब्रूक के विकेट के साथ ही बुमराह ने वनडे करियर में 150 विकेट पूरे कर लिए। वनडे फॉर्मेट में 150 विकेट लेने वाले बुमराह भारत के दसवें तेज गेंदबाज और ओवरऑल 16वें भारतीय गेंदबाज बने हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने 90वें मैच मेंयह उपलब्धि हासिल की है। 2016 में बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था। अभी तक 90 मैचों में उनके नाम 150 विकेट हैं। बुमराह ने यह विकेट 4.58 की इकोनॉमी से रन देकर लिए हैं। उनका औसत 23.60 का रहा है। वह दो बार मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें