नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम जापान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। बीसीसीआई ने इसकी घोषणा की है। इस मैच का आयोजन 22 सितंबर को किया जाएगा। बीसीसीआई ने बयान जारी करके बताया कि भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत के तौर पर दोनों देशों की पुरुष टीमें एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगी। सुजुकी कप मंगलवार 22 सितंबर 2026 को तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। जापान के पास ही एशियन गेम्स 2026 की मेजबानी है। इस मैच के बाद टीम इंडिया एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी। यह भारत और जापान के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला मुकाबला होगा। बीसीसीआई ने अपने बयन में कहा, 'यह मैच स्पोर्ट 75 पहल का पहला कदम होगा। यह पहल जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई एक बैठक में हुए समझौते से शुरू हुई है। इसका मकसद खेल के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच लोगों के आपसी आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही 2036 में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा को भी ध्यान में रखना है।'
टी20 इंटरनेशनल में जापान का रिकॉर्ड-
जापान आईसीसी का एसोसिएट मेंबर है। 2022 में उसने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। अभी तक खेले 61 मैचों में जापान को 41 जीत और 18 हार मिली है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी 258 रनों की साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड जापान के ही केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग और लाचलान यामामोटो-लेक के नाम दर्ज है। अभी तक जापान ने आईसीसी के फुल मेंबर टीम के खिलाफ कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।
बीसीसीआई सचिव ने क्या कहा? –
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारत-जापान मुकाबला क्रिकेट को अपना दायरा बढ़ाने और नए, अब तक अनछुए क्षेत्रों तक पहुंच बनाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। सैकिया ने कहा, ‘बीसीसीआई इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनकर बेहद खुश है, जब भारतीय और जापानी पुरुष टीमें जापान में एक विशेष टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए एक साथ उतरेंगी। इंदौर। इंदौर की उभरती आन्या राठी ने ग्वालियर में आयोजित एआईटीए चैंपियनशिप सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-16 गर्ल्स सिंगल्स में उपविजेता का स्थान हासिल किया और डबल्स में चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।
टूर्नामेंट में अनसीडेड होने के बावजूद आन्या ने पहले दौर से ही अपने मजबूत सर्विस गेम से सभी को प्रभावित किया।
अंडर-16 सिंगल्स वर्ग में आन्या ने पहले राउंड में महाराष्ट्र की सोनवाने विपश्यना को 8-4 से हराया। दूसरे राउंड में उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए टूर्नामेंट की दूसरी वरीयता प्राप्त मध्य प्रदेश की धृष्टि शर्मा को एकतरफा अंदाज में 9-1 से पराजित किया। सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश की टेनिस खिलाड़ी सिया मोहन के खिलाफ कड़ा मुकाबला रहा, जिसे आन्या ने 7-5, 6-4 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उनका सामना मध्य प्रदेश की वैदेही शिंदे से हुआ, जहां उन्हें 4-8 से हार का सामना करना पड़ा और उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।
डबल्स में वैदेही के साथ बनीं चैंपियन
डबल्स में आन्या ने अपनी सिंगल्स प्रतिद्वंद्वी वैदेही शिंदे के साथ जोड़ी बनाई। इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश की संस्कृति पाराशर और सम्भवी सिंह की जोड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में आन्या और वैदेही की जोड़ी ने गुजरात की सयाद्री चावरा और अगन्या भदौरिया को 6-1, 6-0 के बड़े अंतर से हराकर खिताब जीत लिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




