सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

जैन समाज में चातुर्मास के दौरान व्यंजन प्रतियोगिता

कई समाजजन बोले संत के माध्यम से हो रहा है धर्म लाभ, चातुर्मास स्थल पर नहीं होना चाहिए आयोजन

केसरबाग रोड स्थित घूंघट गार्डन में आचार्य सुनील सागर म.सा. के सानिध्य में चातुर्मास चल रहा है। सामाजिक संसद के एक धड़े द्वारा महिला सम्मेलन के नाम पर व्यंजन प्रतियोगिता के नाम पर कल 5 सितम्बर को यहां किया जाना है। जैन समाजजनों ने सोशल मीडिया पर इसका विरोध करते हुए लिखा कि तप और त्याग वाले संत के सानिध्य में व्यंजन प्रतियोगिता का नाम देना ही गलत है। धर्म के नाम पर व्यंजन संस्कृति को भी गलत बताया गया। कुछ लोगों ने इसे अपनी धार्मिक राजनीति सजाने की दुकान बताया। कई लोग उपवास कर रहे हैं, संत दिन में एक बार आहार ले रहे हैं, यह भी सोशल मीडिया पर लिखा गया कि कौन से जैन धर्म या शास्त्र में यह लिखा है कि इस तरह का आयोजन किया जाना चाहिए। कुछ लोगों ने लिखा कि इस आयोजन से समाज दिशा भ्रमित नजर आने लगा है और नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें