इंदौर। कुश्ती को अधिक प्रोत्साहन देने के लिये इंदौर से 2 युवा कोच इशिका बौरासी व पुष्पेंद्र बौरासी पटियाला में एनआईएस कोर्स करेंगे। इंदौर के बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र से रामनाथ गुरु व्यमशाला के संचालक मुन्ना बौरासी व संचलिका हेमलता बौरासी द्वारा एनआईएस करने के लिये राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी इशिका बौरासी व पुष्पेंद्र बौरासी को एनआईएस डिप्लोमा करने हेतु पटियाला 1 वर्ष के लिए भेजा गया हैं जिससे अखाड़े के प्रतिभाशाली पहलवानो को भरपूर प्रशिक्षण मिल सके व कुश्ती खेल को बढ़ावा मिले। पटियाला कोर्स पर जाने पर पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, जगमोहन वर्मा, ओलंम्पियन पप्पू यादव, विक्रम अवार्डी ओमप्रकाश खत्री, भारत शकरे, अंतरष्ट्रीय कोच निलिमा बौरासी ने बधाई दी व संचलिका हेमलता बौरासी ने कुश्ती खेल को ओर सम्रद्ध शाली बनने की पहल की।
निदेशक सिद्धार्थ सिंह, प्राचार्य निशाना अहमद तथा खेल अधिकारी संजय मिश्रा ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युकिता की सफलता इंदौर के खिलाड़ियों के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




