इंदौर। एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम राष्ट्रीय पैरा किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियो ने भव्य शुभारंभ किया।
संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विनोद सोनडवले एवं महासचिव आशुतोष ने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. विनीता वर्डिया जी ने मुख्य अतिथि एवं संतोष कुमार अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ. सत्येंद्र सिंह लोहिया एवं एलड्रिच विलियम्स के विशेष अतिथि में शुभारंभ हुआ। पद्मश्री डॉ. सत्येंद्र सिंह लोहिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शारीरिक चुनौती कभी भी प्रतिभा में बाधा नहीं बन सकती। पानी में तैराकी हो या रिंग में किकबॉक्सिंग, जज्बा एक ही होता है। आप सभी देश का गौरव हैं, अपनी सीमाओं को खुद तय करें। श्री एलड्रिच विलियम्स ने कहा कि पैरा खेलों को मुख्यधारा से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है और मध्य प्रदेश ने इसमें अग्रणी भूमिका निभाई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




