सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

अंतरमहाविद्यालयीन जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

इंदौर। मध्यप्रदेश शासन,उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में अंतर्महाविद्यालयीन जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का उद्घाटन समारोह आरपीएल महेश्वरी महाविद्यालय में उत्साह,उमंग एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता…

इंदौर। मध्यप्रदेश शासन,उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में अंतर्महाविद्यालयीन जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का उद्घाटन समारोह आरपीएल महेश्वरी महाविद्यालय में उत्साह,उमंग एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ.सुधीरा चंदेल रहीं। कार्यक्रम में पूर्व क्रीड़ा अधिकारी डॉ. महेंद्र मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। महाविद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ.जयकिशन साहू ने किया। प्रतियोगिता के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए गठित चयन समिति में डॉ.अजय रमैया,डॉ. अविनाश यादव,डॉ.निलेश मांडलोई, डॉ.सी.आर.होलकर एवं डॉ. वेंकट रमन शामिल रहे। समिति के सदस्यों ने प्रतियोगिता के आयोजन एवं प्रतिभागियों के प्रदर्शन के मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामअवतार जाजू तथा सचिव डॉ.वीणा सोनी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें