शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

इंग्लैंड की विशाल बढ़त, जो रूट ने पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

लंदन। लॉर्ड्स में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश की वजह से जल्दी समाप्त घोषित कर दिया गया। हालांकि,…

लंदन। लॉर्ड्स में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश की वजह से जल्दी समाप्त घोषित कर दिया गया। हालांकि, खेल रुकने तक मेजबान इंग्लैंड की पकड़ मैच पर बेहद मजबूत हो चुकी है। पहली पारी में 290 रन बनाने के बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान को महज 110 रनों पर ढेर कर दिया था। तीसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 177 रन बना लिए हैं और उनकी कुल बढ़त 357 रनों की हो चुकी है। पाकिस्तान की लचर स्थिति को देखते हुए चौथे या पांचवें दिन मुकाबले का परिणाम इंग्लैंड के पक्ष में आना तय माना जा रहा है। इस मुकाबले के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने अपने नाम एक महान कीर्तिमान दर्ज कर लिया। रूट अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपने घरेलू मैदानों पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के 7,578 रनों के सर्वकालिक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। रूट को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए महज 13 रनों की जरूरत थी। उन्होंने पहली पारी में 4 रन बनाए और दूसरी पारी में 24 रनों का योगदान देकर पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें