इंदौर में आज शाम होने वाले भारत एवं वेस्टइंडीज मैच के लिये आफिशिलय स्कोरर की नियुक्ति कर दी गई है, जिसमें इंदौर के जंयत वानखेडे एवं मयंक थनवार मुख्य स्कोरर होंगे तथा अमित पारखे प्रेस बाक्स में स्कोरिंग करेंगे एवं भावेश पंडित को स्कोरबोर्ड पर स्कोरिंग करने की जवाबदारी दी गई है। सचिव देवाशीष निलोसे ने बताया कि साथ ही ग्वालियर संभाग सुनील गुप्ता को डी.एल. मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




