इंदौर। इंदौर की अंतरराष्ट्रीय विक्रम अवार्डी खिलाड़ी व कोच सविता पारखे को भारतीय साफ्टबॉल संघ ने चाइना के वैहई में 12 से 17 अक्टूबर तक होने जा रही तीसरी अंडर- 15 एशियन कप स्पर्धा के लिए भारतीय जूनियर गर्ल्स टीम का कोच नियुक्त किया है। भारतीय साफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष श्री रमेश मेंदोला ने टीम की घोषणा की जिसमें कोच की भूमिका के लिए इंदौर की सविता पारखे को जिम्मेदारी दी है। सविता इसके पहले भी अमेरिका में जूनियर वर्ल्ड कप, थाईलैंड में एशियन
तिलक वर्मा ने 50वां कैच लपका
भारत के लिए तिलक वर्मा ने 2023 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उनके इस फॉर्मेट में 50 कैच पूरे हो गए हैं। टी20 इंटरनेशनल में 50 कैच लेने वाले तिलक भारत के छठे तो दुनिया के 33वें मैदानी फील्डर हैं। यह तिलक के करियर का 68वां मैच ही है। वह सबसे कम मैचों में यह कारनामा करने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। सीनियर, चाइना में ही अंडर-15 स्पर्धा में वे टीम को लेकर जा चूकी है, जहां सफलताएं भी मिली है। इस टीम के तीन कैंप भी लगाए गए थे। पहला कैंप शिर्डी, दूसरा इंदौर और तीसरा कोलकाता में लगाया गया था, जिसके बाद टीम चाइना के लिए रवाना हुई। इस स्पर्धा में कुल 8 देश भाग ले रहे है। सविता पारखे के कोच नियुक्त होने पर प्रवीण अनावकर, राकेश मिश्रा, राजकुमार सहगल, चंद्रकांत सांगोले, समीर गुप्ते, प्रदीप नारूलकर, विक्रांत आखरे, प्रवीण दवे, सुबोध चौरसिया, राहुल ठाकुर ने शुभकामनाएं दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 October 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




