शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

इंदौर में सजेगा ‘म.प्र. महिला योद्धा कुश्ती’ का महादंगल 300 से अधिक महिला पहलवान दिखाएंगी दमखम

प्रबंधन से लेकर रेफरी (निर्णायक) तक पूरी कमान महिलाओं के हाथ

इंदौर। इंदौर के खेल इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 18 और 19 जुलाई को खंडवा रोड, लिंबोदी स्थित गंगा गार्डन में दो दिवसीय भव्य 'म.प्र. महिला योद्धा कुश्ती' प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। 'आंचल शिवकर्मास्थली सोशल वेल्फेयर सोसायटी' द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक महादंगल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका पूरा मैनेजमेंट और निर्णायक (रेफरी) की कमान पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में होगी। आयोजन समिति की आयोजक व संयोजक सुमित्रा मिश्रा, अध्यक्ष स्वाति काशिद, सचिव योगिता निचित, बताया कि इस महादंगल में मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों से भी 300 से अधिक महिला पहलवान शिरकत करने इंदौर आ रही हैं। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का पूरा प्रबंधन तो महिलाएं कर ही रही हैं, साथ ही सभी निर्णायक (रेफरी) भी महिलाएं ही होंगी। इसके लिए मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों की अनुभवी महिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है: जिसके तहत वजन समिति में पूजा कुंडू, दीपिका मलिक, सुषमा वंशद्वार एवं रमन यादव में शामिल है। निर्णायक समिति में दीपिका मलिक, छाया शर्मा, रमन यादव, अनेरी सोनकर, पूजा कुंडू, निलीमा बोरासी एवं सुषमा वंशद्वार में शामिल है। ज्यूरी समिति में प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए देश के जाने-माने अंतरराष्ट्रीय कोच वेदप्रकाश ज्वाला, विजय मिश्रा और विरेंद्र निचित ज्यूरी सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।

समिति से जुडी अर्चना दुबे, वर्षा पाराशर, रवीना रघुवंशी, शिवानी रुहेला ने बताया कि यह पूरी प्रतियोगिता मिट्टी के बजाय मेट पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए एक विशाल और भव्य मंच तैयार किया जा रहा है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार मेट बिछाई जाएगी। हजारों दर्शकों के बैठने के लिए विशाल गैलरियों का निर्माण किया जा रहा है। मैच देखने आने वाली महिला दर्शकों के लिए बैठक की अलग से सुरक्षित व वीआईपी व्यवस्था रहेगी। इस कुश्ती के महाआयोजन के लिए विभिन्न समितियों का प्रभारी व संयोजक प्रीति मिस्त्री, माला सिंह ठाकुर, मीना वर्मा, रूपमति वर्मा, सीमा वर्मा, ममता वर्मा, और संगीता ठाकुर को बनाया गया है। आयोजन समिति ने महिला पहलवानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 200 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी से आने वाली सभी महिला पहलवानों को स्लीपर क्लास रेल टिकट का किराया दिया जाएगा। दोनों दिन सभी कोच और खिलाड़ियों के रहने व उत्तम भोजन की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार के साथ-साथ भारतीय शौर्य और परंपरा के प्रतीक स्वरूप पट्टा, त्रिशूल और मुकुट से नवाजा जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें