शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

इंदौर में सजेगा 9वीं राष्ट्रीय एमएमए चैंपियनशिप का महाकुंभ

इंदौर। इंदौर में 9वीं राष्ट्रीय एमएमए (मिक्स मार्शल आर्ट्स) चैंपियनशिप का भव्य आयोजन होने जा रहा है। मध्य प्रदेश की खेल राजधानी इंदौर एक बार फिर ऐतिहासिक खेल आयोजन की…

इंदौर। इंदौर में 9वीं राष्ट्रीय एमएमए (मिक्स मार्शल आर्ट्स) चैंपियनशिप का भव्य आयोजन होने जा रहा है। मध्य प्रदेश की खेल राजधानी इंदौर एक बार फिर ऐतिहासिक खेल आयोजन की साक्षी बनने जा रही है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह तोमर एवं सचिव भागीरथ राठौर ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से जॉर्जिया वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल सुरक्षा की थीम पर आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 24 से 26 जुलाई तक देशभर के दिग्गज फाइटर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विशेष आकर्षण के रूप में 26 जुलाई को भव्य अंतरराष्ट्रीय फाइट नाइट का आयोजन होगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के साथ प्रसिद्ध संगीतकार साजिद वाजिद खान की विशेष प्रस्तुति भी होगी, जिससे आयोजन का रोमांच और भी बढ़ जाएगा।

इस आयोजन में बॉलीवुड जगत की कई नामचीन हस्तियों का भी जमावड़ा रहेगा। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, अभिनेता रजत बेदी एवं विक्की काजला प्रसिद्ध हरियाणवी गायक कलाकार अपनी विशेष उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। इसके अलावा अमेरिका से प्रसिद्ध उद्योगपति प्रणव देसाई एवं जूही देसाई भी इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह चैंपियनशिप केवल एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए वैश्विक मंच तक पहुँचने का सुनहरा अवसर भी है। यह आयोजन मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप महिला सशक्तिकरण एवं बाल सुरक्षा के मुख्य उद्देश्य पर केंद्रित है। मिक्स मार्शल आर्ट्स के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर उनमें आत्मविश्वास का संचार करना तथा उन्हें समाज में निर्भीक एवं आत्मनिर्भर बनाना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है। आयोजन समिति में संतोष चोपड़ा, गोपाल मारवाल, बृज किशोर मुद्गल, विकास शर्मा, दीपक नागर, पुष्पेन्द्र शर्मा एवं पीयूष मिश्रा सक्रिय रूप से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें