मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

इंदौर के पांच खिलाड़ी जबलपुर में सम्मानित होंगे

विद्युत मंडल की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे भाग लेकर उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पांच खिलाड़ियों का चयन शक्ति भवन जबलपुर में ऊर्जा विभाग के…

विद्युत मंडल की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे भाग लेकर उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पांच खिलाड़ियों का चयन शक्ति भवन जबलपुर में ऊर्जा विभाग के 15 अगस्त के राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कृत होने के लिए किया गया हैं। पश्चिम क्षेत्र कंपनी के जिन खिलाड़ियों का 15 अगस्त को राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह के लिए चयन हुआ हैं उसमें पृथ्वीराज चौधरी पावर लिफ्टिंग, सुरेंद्र कुमार पटेल पावर लिफ्टिंग, विशाल वर्मा पावर लिफ्टिंग, नीरज चौहान पावर लिप्टिंग, संदीप मौर्य बॉडी बिल्डिंग शामिल हैं। खिलाड़ियों को प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, संजय मालवीय आदि ने बधाई दी हैं।

भारत के सूरज ने जीती एफआईएसयू विश्व यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैंपियनशिप

नई दिल्ली। भारत के सूरज कुमार चंद ने 2026 एफआईएसयू विश्व यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैंपियनशिप के पुरुष एकल का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने गुरुवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में हंगरी के बेनेडेक ताकाच को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, महिला एकल का खिताब स्पेन की मार्टा डोमिंगुएज फर्नांडीज ने जीता। भारत और सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे सूरज कुमार चंद ने बेनेडेक ताकाच के खिलाफ बेहद कड़ा मुकाबला खेला। दोनों खिलाड़ियों के बीच चार गेम के बाद मुकाबला 2-2 से बराबरी पर था। निर्णायक गेम में सूरज ने शानदार खेल दिखाते हुए 11-4 से जीत दर्ज की और मुकाबला 3-2 से अपने नाम कर लिया। घरेलू दर्शकों के सामने मिली इस जीत के बाद पूरे स्टेडियम में जश्न का माहौल देखने को मिला।

यह जीत भारतीय विश्वविद्यालय स्क्वैश के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। सूरज कुमार चंद घरेलू सरजमीं पर एफआईएसयू विश्व यूनिवर्सिटी चैंपियन बनने वाले पुरुष एकल खिलाड़ी बने। वहीं, उपविजेता रहे बेनेडेक ताकाच ने हंगरी को दो दशक बाद स्क्वैश में कोई अंतरराष्ट्रीय पदक दिलाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें