मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

इंदौर ओवरऑल चैंपियन

इंदौर। मध्यप्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में एवं इंदौर जिला तैराकी संघ द्वारा आयोजित 54वीं मध्यप्रदेश एक्वेटिक चैंपियनशिप (सबजूनियर) का तीन दिवसीय आयोजन शनिवार को शानदार समापन एवं पुरस्कार वितरण…

इंदौर। मध्यप्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में एवं इंदौर जिला तैराकी संघ द्वारा आयोजित 54वीं मध्यप्रदेश एक्वेटिक चैंपियनशिप (सबजूनियर) का तीन दिवसीय आयोजन शनिवार को शानदार समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में इंदौर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 320 अंकों के विशाल अंतर के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं भोपाल की टीम 75 अंकों के साथ उपविजेता (रनर-अप) रही। इंदौर के खिलाड़ियों ने अधिकांश स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपने वर्चस्व का शानदार प्रदर्शन किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें