राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2026 अंतर्गत इंदौर में 7 से 11 सितम्बर तक आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता का आज एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल राऊ में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण इंदौर संभाग अनीता चौहान के मुख्य आतिथ्य में समापन हुआ। इंदौर संभाग ने 28 गोल्ड मैडल जीतकर ओवरआल चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में 14, 17, 19 वर्ष के भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, जनजातीय विभाग, नर्मदापुरम, सागर, रीवा उज्जैन संभागों से आए लगभग 375 प्रतिभागियों के द्वारा निशानेबाजी के कौशल का प्रदर्शन किया और इंदौर संभाग ने 28 गोल्ड,9 सिल्वर और 7 ब्रांज मेडल के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में ओपन साइट में इंदौर प्रथम और सागर उज्जैन द्वितीय और भोपाल जबलपुर तृतीय स्थान पर रहे। पीप साइट में बालक- बालिका 14,17,19 आयु वर्ग में प्रथम इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर द्वितीय और भोपाल तृतीय स्थान पर रहे। एयर पिस्टल में बालक-बालिका 14, 17, 19 आयु वर्ग में प्रथम इंदौर, भोपाल, द्वितीय जबलपुर, इंदौर और तृतीय ग्वालियर, जबलपुर रहे। व्यक्तिगत स्पर्धा में अंडर 19 बालक में एयर पिस्टल में इंदौर के कविश और अंडर 19 बालिका में पीप साइट में इंदौर के अश्विनी मुजाल्दे प्रथम रहे। शूटिंग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण संयुक्त संचालक (शिक्षा) अनीता चौहान, संभागीय खेल अधिकारी हेमंत वर्मा एवं एमरल्ड इंटरनेशनल स्कूल के वरिष्ठ पीटीआई अकरम खान द्वारा किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




