मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

मदीहा फॉइल इवेंट में करेंगी इंदौर संभाग का प्रतिनिधित्व

इंदौर। अल-हिरा पब्लिक स्कूल की छात्रा 8 वर्षीय मदीहा-फिऱोज खान ने फेंसिंग के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए राज्यस्तरीय चाइल्ड-मिनी फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया…

इंदौर। अल-हिरा पब्लिक स्कूल की छात्रा 8 वर्षीय मदीहा-फिऱोज खान ने फेंसिंग के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए राज्यस्तरीय चाइल्ड-मिनी फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। मदीहा का चयन फॉइल इवेंट के लिए हुआ है, जिसमें वह आगामी 12 सितंबर को सिंगरौली में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में इंदौर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। कम उम्र में फेंसिंग जैसे तकनीकी और अनुशासनात्मक खेल में मदीहा का स्टेट चाइल्ड मिनी फेंसिंग चैंपियनशिप में चयन उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। विद्यालय परिवार ने मदीहा के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे स्कूल के खेल प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उसकी उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें