इंदौर। 70 वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का एमरल्ड इंटरनेशनल स्कूल में सहायक संचालक एवं प्रभारी डीईओ सक्षम बारमटे के मुख्य आतिथ्य में समापन हुआ। इस दौरान सहायक संचालक खेल हेमंत वर्मा,डीपीआई भोपाल से पर्यवेक्षक रवेन्द्र सिंह चौहान, संजय मिश्रा टेटे के कोच प्रशांत महंत आदि की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया गया। मीडिया प्रचार -प्रसार समिति के प्रभारी अनुराग तिवारी व दिनेश परमार ने बताया कि अंडर 14, 17 व 19 बालक – बालिका दोनों आयु वर्ग में इंदौर संभाग ने जीत हासिल कर चैंपियनशीप अपने नाम दर्ज की।
जॉइंट डायरेक्टर एजुकेशन अनीता चौहान एवं सहायक संचालक खेल हेमंत वर्मा के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 9 संभागों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कार्यक्रम का संचालन श्री हेमंत सिंह पंवार ने किया। एवं आभार श्री प्रशांत महंत ने माना।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रकाश सिरवलकर, सपना हुमड़, नीता वैष्णव, संजय वर्मा, अनिल गौड़, प्रकाश गौड़, नवीन गौड़, आंनद यादव, महेंद्र मैराल, महावीर मालवीय, राहुल बछोटिया, ललित पारीख, भारती जमदड़, परितौष गुप्ता, राहुल बछोतिया, ललित पारिख, अर्चना राशिनकर, अनीता भारती, मीना शेडंगे, सिद्धार्थ मालवीय, जहिर उद्दीन कुरैशी, विशाल नामदेव, सत्यनारायण कश्यप आदि उपस्थित थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




