इंदौर। इंदौर जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ स्थानीय नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर हुआ। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी अलका रायकवार, जगदीशचंद खोड़े, एकता बाथम, अशोक पिल्ले एवं सुरेश डामोर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों का स्वागत जिला प्रभारी राकेश सिरसिया, बनवारी रायकवार, अमित शुक्ला, शरद सिलावट, शिव चौहान एवं अंश सिरसिया सहित अन्य सदस्यों ने किया। पहला मुकाबला: यंग एसएएफ बॉयज फुटबॉल क्लब, इंदौर एवं इंदौर स्ट्राइकर्स फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं। इसके बाद टाईब्रेकर में यंग एसएएफ बॉयज फुटबॉल क्लब ने 5-4 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
दूसरा मुकाबला: बेस्ट स्टार्स फुटबॉल क्लब, इंदौर ने इंदौर एफसी को 1-0 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।
तीसरा मुकाबला: यंग आदिवासी फुटबॉल क्लब, इंदौर ने आदिवासी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब, इंदौर को कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1-0 से हराकर जीत हासिल की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





