इंदौर। समाजसेवी डॉ. अंचल सिलावट स्मृति सम्मान समारोह 29 अक्टूबर को आयोजित होगा। प्रकाश हॉकी क्लब के सचिव देवकीनंदन सिलावट ने बताया कि डॉ. अंचल सिलावट शहर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जीवनपर्यंत प्रयासरत रहे। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष यह सम्मान शहर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दिया जाता है। उनकी 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रेसीडेंसी क्षेत्र स्थित अभ्यास स्थल पर गरिमामय कार्यक्रम में शहर के 25 खिलाड़ियों को ट्रेक सूट वितरित किए जाएंगे जबकि 25 खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक और गेंद का वितरण होगा। इस दौरान शहर के गणमान्यजन बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






