रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
अपराध

सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल

इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया इलाके में एक लापरवाही से भरे हादसे में हम्माल का पैर गंभीर रूप से कुचल गया। गोदाम परिसर में छांव में सो रहे मजदूर…

इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया इलाके में एक लापरवाही से भरे हादसे में हम्माल का पैर गंभीर रूप से कुचल गया। गोदाम परिसर में छांव में सो रहे मजदूर के ऊपर चालक ने लापरवाहीपूर्वक मिनी ट्रक चढ़ा दिया। पुलिस ने घायल के साथी की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खुड़ैल पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना देवगुराड़िया स्थित व्यापार विकास परिसर के सीमेंट गोदाम के सामने हुई। फरियादी मनोज पिता प्यारेलाल यादव, निवासी तुलसी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सीमेंट गोदाम से गाड़ियां संचालित करता है। घटना 13 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे की है। मनोज का साथी हम्माल अनिल और अन्य मजदूर गोदाम पर सीमेंट लोड करने के बाद थकान के चलते छांव में बैठ गए थे और बैठे-बैठे ही अनिल की आंख लग गई। इसी दौरान मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 13 झेडएच 6877 के चालक ने वाहन को बेहद लापरवाही से आगे बढ़ाया और सोते हुए अनिल के पैर पर पहिया चढ़ा दिया। इस भीषण हादसे में अनिल के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। खुड़ैल पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 12