रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
अपराध

पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

पति की सोशल मीडिया पोस्ट से थी तनाव में पुलिस ने प्रेमी को लिया हिरासत में एमवाय अस्पताल में तोड़ा दम, जांच जारी

पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पलाश परिसर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति और ढाई साल के बेटे को छोड़कर प्रेमी संग इंदौर आकर रह रही 23 वर्षीय युवती की शनिवार को बहुमंजिला इमारत की 8वीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। हादसे के वक्त दोनों शराब के नशे में थे। तेजाजी नगर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर साथ रह रहे युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अंजलि (23) मूल निवासी चमोली, उत्तराखंड के रूप में हुई है। अंजलि नोएडा में अपने पति और ढाई साल के बेटे के साथ रहती थी, जहां उसका पति प्रॉपर्टी का काम करता है और वह खुद एक स्पा सेंटर में नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान मेरठ निवासी अजय से हुई। दोस्ती प्यार में बदली तो करीब एक हफ्ता पहले अंजलि अपने परिवार को छोड़कर अजय के साथ इंदौर आ गई। दोनों ने पीथमपुर में नौकरी करने का हवाला देकर तेजाजी नगर स्थित 'पलाश परिसर' में किराए पर फ्लैट लिया था। पुलिस हिरासत में मौजूद प्रेमी अजय ने पूछताछ में बताया कि अंजलि का पति सोशल मीडिया पर मासूम बेटे के साथ अपनी तस्वीरें और भावुक वीडियो अपलोड कर रहा था। इन पोस्ट्स को देखकर अंजलि लगातार मानसिक तनाव में चल रही थी और अत्यधिक शराब का सेवन करने लगी थी। शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक दोनों ने जमकर शराब पी। अजय का दावा है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे किसी बात को लेकर अंजलि रोते हुए कमरे से निकलकर फ्लैट की पीछे वाली बालकनी में चली गई। कुछ ही देर बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में 8वीं मंजिल से नीचे जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय रहवासी गंभीर रूप से घायल अंजलि को महू के मैक्सवेल अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची तेजाजी नगर पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और मृतका की मां को सूचना दे दी है। पुलिस प्रेमी अजय से सख्ती से पूछताछ कर रही है कि यह महज एक हादसा या आत्महत्या है, या फिर इसके पीछे कोई और साजिश है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 12