रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
खेल

पुरुष टीम ने युगांडा और महिला टीम ने सिंगापुर को हराया

अहमदाबाद। नारणपुरा स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में शनिवार को भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष टीम…

अहमदाबाद। नारणपुरा स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में शनिवार को भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष टीम ने युगांडा को 44-30 से हराया, जबकि महिला टीम ने सिंगापुर पर 32-16 की दबदबे वाली जीत दर्ज की।

पुरुष टीम की युगांडा पर 14 अंकों से धमाकेदार जीत- पुरुषों के

मुकाबले में भारत ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए युगांडा पर 14 अंकों की जीत दर्ज की। शिवम पटारे ने सबसे अधिक 8 अंक (6 टच, 2 बोनस) हासिल किए, जबकि नवीन कुमार और भरत ने 6-6 व आदित्य शिंदे ने 4 अंक जुटाए। भारत ने 27 रेड, 11 टैकल और 6 ऑल आउट अंक हासिल किए, जिसमें डिफेंस में अजीत पवार ने 3 व नितेश, योगेश दहिया और दीपक एस ने 2-2 टैकल अंक का योगदान दिया। युगांडा के लिए मुलैरे डागलास ने 9 रेड अंक हासिल किए, लेकिन खराब डिफेंस के कारण उनकी टीम पिछड़ गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11