क्षिप्रा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके चार साथियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह वारदात 16 वर्षीय पीड़िता के साथ क्षिप्रा थाना इलाके में हुई। पीड़िता ने थाने पर दी शिकायत में बताया कि मुख्य आरोपी वरुण मंडलोई निवासी बरलई जागीर और उसके तीन दोस्तों ध्रुव गौड़, वीरेंद्र डाबी और धीरज जाधव ने मिलकर इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। आरोपी वरुण ने 20 दिसंबर 2025 की शाम करीब 5 बजे ग्राम बूढ़ी बरलई में एक शोरूम के पास किशोरी को रोककर डराया-धमकाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही, मुख्य आरोपी वरुण के तीनों साथियों ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की और किसी को बताने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। क्षिप्रा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



