रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
खेल

भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम

के बीच मुकाबला कतर में होगा 300वें मैच में मिली यादगार जीत, टूट गए कई रिकॉर्ड

भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम

क्राइस्टचर्च। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया 200 टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। भारत ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने 300वें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर हासिल की। इस यादगार जीत के साथ भारतीय टीम ने न सिर्फ एक बड़ा मुकाम हासिल किया, बल्कि मुकाबले में कई पुराने रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए।

70 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया ने जिस तरह वापसी की, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय टीम दबाव में भी मुकाबले का रुख पलटने की क्षमता रखती है। तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी की अहम साझेदारी ने भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

सातवें विकेट के बाद तीसरी

बड़ी साझेदारी— न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी ने सातवें विकेट या उससे नीचे के लिए 69 रनों की नाबाद साझेदारी की। सफल टी20 इंटरनेशनल रन चेज में फुल मेंबर टीमों के बीच सातवें या उससे नीचे के विकेट के लिए यह संयुक्त रूप से तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस सूची में बांग्लादेश के अफीफ हुसैन और मोसाद्देक हुसैन की जिम्बाब्वे के खिलाफ 2019 में मीरपुर में बनाई गई 82 रनों की साझेदारी पहले स्थान पर है। श्रीलंका के चमिका करुणारत्ने और दासुन शनाका ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रनों की नाबाद साझेदारी की थी, जो भारतीय जोड़ी के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका के वेन पार्नेल और रस्टि थेरॉन ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 64 रन जोड़े थे, जबकि यूसुफ पठान और इरफान पठान ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 59 रनों की साझेदारी की थी।

भारत का ऐतिहासिक रन

चेज- न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने उस समय शानदार वापसी की, जब टीम के पांच विकेट 70 रन या उससे कम के स्कोर पर गिर चुके थे। इसके बावजूद भारत ने 181 रनों का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच विकेट 70 या उससे कम रन पर गंवाने के बाद सफल रन चेज के मामले में भारत का 181 रनों का लक्ष्य हासिल करना दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। नई दिल्ली। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण 19 नवंबर से 29 नवंबर तक कतर में आयोजित किया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा; पिछले साल ऊ20 फॉर्मेट में खेले गए इस टूर्नामेंट को इस बार 50 ओवर (वनडे) फॉर्मेट में आयोजित किया जा रहा है। पाकिस्तान ए की टीम इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी, जिसने 2025 के फाइनल में बांग्लादेश ए को हराकर खिताब जीता था। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट का फॉर्मेट और ग्रुप

विभाजन— टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है ग्रुप A: श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए और हांगकांग ग्रुपँ: भारत ए, पाकिस्तान ए, नेपाल और यूएई ग्रुप स्टेज में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी (कुल 12 मुकाबले)। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर और दूसरा सेमीफाइनल 27 नवंबर को होगा, जबकि खिताबी मुकाबला 29 नवंबर को खेला जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11