रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
खेल

राज्य स्तरीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप में हिमांशी का चयन

इंदौर। मध्यप्रदेश के दतिया में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप 2026- 27 के लिए इंदौर के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें क्वींस कॉलेज की हिमांशी…

राज्य स्तरीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप में हिमांशी का चयन

इंदौर। मध्यप्रदेश के दतिया में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप 2026- 27 के लिए इंदौर के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें क्वींस कॉलेज की हिमांशी वर्मा भी शामिल हैं। प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के चयन से खेल जगत में उत्साह है। श्री राम मार्शल आर्ट्स अकादमी के चयनित खिलाड़ी हिमांशी वर्मा, लक्षिका वर्मा, सृष्टि तिवारी, आकाश तिवारी, सिद्धि कुलकर्णी, नैवेध हरदिया, यशराज राजपूत और मानव चौधरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने और उनका मार्गदर्शन करने में अकादमी के हेड कोच महेश पुरोहित की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यह प्रतियोगिता मध्यप्रदेश एमेच्योर कुराश एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11