इंदौर। 2 अक्टूबर को आयोजित मध्य प्रदेश शिको काई कराते चैंपियनशिप 2026 में प्रदेशभर से लगभग 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय इस कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ लोकेश येशी ने किया। इस अवसर पर जबलपुर से आए विक्रम पुरस्कार से सम्मानित गौरव सिंधिया, एशियन कराते के रेफरी विजय साहा एवं मधु ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि से भी पुरस्कृत किया गया, जिससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान अतिथियों का स्वागत मयूर यादव, श्रेयस पाटिल, मनोज बजाज, राहुल जाट एवं विशाल वर्मा ने किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




