शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

इंदौर के ब्रजेश द्विवेदी होंगे मुंबई मेवरिक्स के कप्तान

इंदौर। रेडिएंट वर्ल्ड पैरा क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन 6 से 11 अक्टूबर तक आगरा में होगा। भारत के 22 राज्यों के साथ श्रीलंका, नेपाल और यूएई के करीब 80…

इंदौर के ब्रजेश द्विवेदी होंगे मुंबई मेवरिक्स के कप्तान

इंदौर। रेडिएंट वर्ल्ड पैरा क्रिकेट लीग 2026 का आयोजन 6 से 11 अक्टूबर तक आगरा में होगा। भारत के 22 राज्यों के साथ श्रीलंका, नेपाल और यूएई के करीब 80 खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। मध्य प्रदेश के सात खिलाड़ी अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इंदौर के ब्रजेश द्विवेदी मुंबई मेवरिक्स के कप्तान होंगे। पोलियो के कारण आई शारीरिक चुनौती के बावजूद ब्रजेश ने वर्ष 1999 में क्रिकेट शुरू किया और राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। वे 2023 भारत-नेपाल दिव्यांग टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा शारजाह में आयोजित दिव्यांग प्रीमियर लीग में मुंबई आइडल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं। मध्य प्रदेश के श्याम चकवा, मुकम्मिल, संजय कुमार साकेत, माखन सिंह राजपूत, दिनेश रामदीन सिंह, लक्की कराडिया और ब्रजेश द्विवेदी लीग में भाग लेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें