शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

भारत का वर्ल्ड कप में मुकाबला आज

नई दिल्ली। हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। बेल्जियम और नीदरलैंड की सह-मेजबानी में 15 से 30 अगस्त तक होने वाली इस प्रतियोगिता की शुरुआत भारतीय पुरुष…

नई दिल्ली। हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। बेल्जियम और नीदरलैंड की सह-मेजबानी में 15 से 30 अगस्त तक होने वाली इस प्रतियोगिता की शुरुआत भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को वेल्स पर जीत के साथ धमाकेदार अंदाज में की है। स्वतंत्रता दिवस पर हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने वेल्स पर 3-1 से जीत दर्ज की। एम्सटल्विन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अहम भूमिका रही। भारतीय कप्तान ने पेनाल्टी कॉर्नर से 2 गोल किए। इसके अलावा, एक गोल संजय राणा ने किया था। संजय ने मैच का शुरुआती गोल (9वें मिनट) में किया था।

पूल डी में शामिल भारतीय टीम का अगला मैच सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 से खेला जाएगा। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए जरुरी है कि वेल्स की तरह ही इंग्लैंड पर भी बड़ी जीत दर्ज करे। हालांकि, टीम इंडिया के लिए वेल्स की अपेक्षा इंग्लैंड कड़ी चुनौती पेश करेगी। इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 4-1 से हराया था।

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 141 मैच खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। इंग्लैंड ने 90 मैच जीते हैं, जबकि भारतीय टीम ने 28 मैच जीते हैं। 23 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं, हॉकी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में इंग्लैंड और इंडिया ने 9 मैच खेले हैं। इंग्लैंड को 4, जबकि भारतीय टीम को 3 मैचों में जीत मिली है। 2 मैच टाई रहे हैं। किसी एक मैच में इंग्लैंड ने सर्वाधिक 3, जबकि भारत ने 4 गोल किए हैं। इंग्लैंड और भारत दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ 15-15 गोल किए हैं।

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में आखिरी जीत 1994 में मिली थी। विश्व कप में भारत ने इंग्लैंड को बराबर की टक्कर दी है। सोमवार को होने वाले मुकाबले में हरमप्रीत एंड कंपनी को दमदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पछाड़ना होगा। बता दें कि भारतीय टीम ने 1975 के बाद हॉकी विश्व कप में पदक नहीं जीता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें