नई दिल्ली। भारत और पनामा के बीच पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच की तारीख में बदलाव हुआ है। यह मुकाबला पहले 26 सितंबर को होना था, लेकिन अब इसे 25 सितंबर को खेला जाएगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने इसकी घोषणा की। एक मजबूत टीम के खिलाफ यह बहुप्रतीक्षित मैच बंगलूरू के श्री कांतिरावा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जो फीफा पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैच विंडो का हिस्सा है।
'ब्लू टाइगर्स' का सामना 44वीं रैंक वाली उस पनामा टीम से होगा, जिसने फीफा विश्व कप 2026 में हिस्सा लिया था। फुटबॉल इतिहास में भारत और पनामा की टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। यह भारत के इतिहास में किसी कॉनकैफ (उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबॉल परिसंघ) टीम के खिलाफ 9वां मैच होगा। पनामा टीम ने फीफा विश्व कप 2026 में हिस्सा लिया था।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




