की बढ़त- मैच के शुरुआती मिनटों से ही भारतीय टीम ने मैदान पर अपना दबदबा कायम कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रिबाउंड पर करारा शॉट लगाकर भारत का खाता खोला। इसके ठीक पांच मिनट बाद (11वें मिनट) अभिषेक के पास पर डी के भीतर मौजूद मनदीप सिंह की सूझबूझ और विपक्षी डिफेंडर से हुए डिफ्लेक्शन की मदद से भारत ने अपनी बढ़त 2-0 कर ली। पहले 15 मिनट में पाकिस्तानी टीम गेंद के लिए संघर्ष करती नजर आई।
तीसरा क्वार्टर में टीम इंडिया का
5वां गोल— हाफ-टाइम के बाद भारतीय टीम ने अपनी बढ़त में और इजाफा किया। 35वें मिनट (तीसरे क्वार्टर के 5वें मिनट) में पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद द्वारा आदत्यि लालागे पर किए गए फाउल के कारण भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने कोई गलती न करते हुए गेंद को बॉटम लेफ्ट कॉर्नर में भेजकर स्कोर 5-2 से मजबूत कर दिया जिससे भारत मैच में सुरक्षित स्थिति में आ गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




