शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

भारत-पाक मैच में कप्तानों ने फिर नहीं मिलाया हाथ

दुबई। महिला एशिया कप 2026 में कल बड़ा मुकाबला खेला गया। भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी। इस मुकाबले में टॉस के वक्त एक बार फिर कप्तानों की प्रतिक्रिया…

दुबई। महिला एशिया कप 2026 में कल बड़ा मुकाबला खेला गया। भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी। इस मुकाबले में टॉस के वक्त एक बार फिर कप्तानों की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉस के वक्त बहुत जल्दी में दिखाई दीं। प्रेजेंटर उनका परिचय करा रहे थे, तभी लगा कप्तान कौर सिक्का उछालने के मूड में हैं। हालांकि, वे थोड़ी देर रुकीं और जब प्रेजेंटर ने परिचय करा दिया और सिक्का उछालने के लिए कहा तब हरमन ने सिक्का उछाला। यह सिक्का उनके पक्ष में नहीं गिरा। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीता और मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में दोनों कप्तानों ने एक बार फिर टॉस के वक्त हाथ ना मिलाने की रवायत जो पिछले एक साल से चली आ रही उसे जारी रखा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें