सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

भारत अब जापान मिशन पर, इन देशों के लिए बना क्रिकेट में ‘गॉडफादर’

कई देशों को बीसीसीआई से मदद मिली

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में उतरने से पहले जापान के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक एक टी20 मुकाबले के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) दुनिया भर में क्रिकेट के प्रसार के लिए एक गॉडफादर की भूमिका में नजर आ रहा है। जापान में क्रिकेट को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और वहां के खिलाडयिों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देने के लिए भारत का यह दौरा क्रिकेट को विस्तार देने की दिशा में एक अहम कदम है। जिस तरह बांग्लादेश और अफगानिस्तान को वर्ल्ड लेवल पर स्थापित करने में भारत ने मदद की ठीक उसी राह पर अब जापानी क्रिकेट को भी भारतीय सहयोग से नई ऊर्जा मिलने जा रही है।

वर्ल्ड क्रिकेट के विकास में भारत का योगदान सिर्फ बड़ी टीमों या एशियाई देशों तक सीमित नहीं रहा है। बीसीसीआई ने नेपाल, ओमान, यूएई और अमेरिका जैसी उभरती हुई टीमों को भी लगातार इंटरनेशनल लेवल का मंच प्रदान किया है। नेपाल और ओमान के खिलाड़ियों के लिए भारत में ट्रेनिंग कैंप आयोजित करने से लेकर ग्रेटर नोएडा और देहरादून के मैदानों को अफगानिस्तान का होम ग्राउंड बनाने तक भारत ने इन छोटी टीमों के लिए मैच एक्सपोजर को सुधारने में बड़ी भूमिका निभाई है। अमरीका में क्रिकेट के आधार को मजबूत करने के लिए भी बीसीसीआई के मॉडल और तकनीकी सहायता ने बड़ा योगदान दिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें