नई दिल्ली। भारत ने रविवार को युगल गर्ग, पवन कुमार और तंवी इंगले के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज के तीसरे चरण के दूसरे दिन दृष्टिबाधित वर्ग 1 में कम से कम दो पदक पक्के कर लिए। दृष्टिबाधित वर्ग 1 स्पर्धा में भारत के शानदार प्रदर्शन के साथ कंपाउंड वर्ग के तीरंदाजों ने भी क्वालिफिकेशन में दबदबा बनाया। दुनिया की नंबर एक और मौजूदा विश्व चैंपियन शीतल देवी ने महिला वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि भारतीय पुरुष और महिला टीम ने भी शीर्ष वरीयता हासिल की। जम्मू की बिना हाथ वाली पैरा तीरंदाज शीतल ने 720 में से 698 अंक हासिल कर महिला कंपाउंड क्वालिफिकेशन में शीर्ष वरीयता हासिल की। चार भारतीय तीरंदाज अंतिम-16 के दूसरे दौर में पहुंचे। इनमें लालपती 11वीं, सरिता 12वीं और पायल नाग 14वीं वरीयता पर रहीं। पायल ने स्लोवाकिया की डोमिनिका पेट्रोविकोवा को 140-131 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। भारत ने महिला कंपाउंड टीम क्वालीफिकेशन में भी शीर्ष स्थान हासिल किया। शीतल, लालपती और सरिता ने मिलकर 1,368 अंक जुटाए और चीन से दो अंक आगे रहीं। ड्रॉ में पांच टीम होने के कारण भारत को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिला। अब उसका सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त स्लोवाकिया और चौथी वरीयता प्राप्त कजाखस्तान के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल के विजेता से होगा। इस तरह भारतीय तिकड़ी पदक पक्का करने से सिर्फ एक जीत दूर है। नई दिल्ली। भारत ने 20 साल बाद एएफसी अंडर-20 एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया: बांग्लादेश को 3-0 से हराया; सीरिया की हार से मिला टिकट, मार्च में चीन में टूर्नामेंट भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम ने 20 साल बाद एएफसी अंडर-20 एशियन कप के मुख्य टूर्नामेंट में जगह बना ली है। ब्लू कोल्ट्स ने रविवार को ताशकंद में खेले गए ग्रुप-बी के आखिरी क्वालीफायर में बांग्लादेश को 3-0 से हराया। इसके बाद उज्बेकिस्तान ने सीरिया को 3-0 से हरा दिया, जिससे भारत 6 अंक के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा और आठ ग्रुप की सात सर्वश्रेष्ठ रनर-अप टीमों में शामिल होकर मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर गया। भारत ने आखिरी बार 2006 में इस टूर्नामेंट के मुख्य चरण में खेला था। भारत ने क्वालीफाइंग राउंड में तीन मुकाबले खेले। टीम ने पहला मैच सीरिया के खिलाफ 1-0 से जीता था। इसके बाद उज्बेकिस्तान के खिलाफ उसे 0-4 से हार मिली। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी मैच भारत के लिए करो या मरो जैसा था। जीत के साथ टीम के खाते में 6 अंक पहुंचे, लेकिन ग्रुप से क्वालीफिकेशन तभी पक्का होना था जब सीरिया, उज्बेकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज न करे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




