मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

इनामी राशि सीनियर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 25 से

इंदौर। इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन द्वारा आयोजित रूसी पुनेगर स्मृति नगद इनामी राशि सीनियर जिला बैडमिंटन चैंम्पियनशीप 25 जुलाई से नेहरू स्टेडियम हॉल, इंदौर में खेली जाएगी। एक जानकारी में…

इंदौर। इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन द्वारा आयोजित रूसी पुनेगर स्मृति नगद इनामी राशि सीनियर जिला बैडमिंटन चैंम्पियनशीप 25 जुलाई से नेहरू स्टेडियम हॉल, इंदौर में खेली जाएगी।

एक जानकारी में इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन सचिव आर.पी.सिंह नय्यर ने बताया कि रूसी पुनेगर स्मृति नगद इनामी राशि सीनियर जिला बैडमिंटन चेंम्पियनशिप 25 से 27 जुलाई तक खेली जावेगी। स्पर्धा में पुरूष व महिला एकल, युगल व मिश्रित युगल के मुकाबले खेले जाएंगे। उक्त स्पर्धा को इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन के पूर्व खिलाड़ी प्रशिक्षक रूसी पुनेगर के शिष्य सुमित घोड़ावत मुख्य प्रायोजक रहेंगे एवं रूसी पुनेगर के अन्य शिष्य राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पूर्व राज्य विजेता प्रकाश धाकड़ सह प्रायोजक रहेंगे। नय्यर ने बताया कि स्पर्धा के आधार पर इंदौर जिला सीनियर टीम का चयन किया जाएगा जो कि 64वी अंतर जिला एवं 79 खुली म.प्र. राज्य बेडमिंटन चैंम्पियनशीप में जो कि ग्वालियर में 10 से 16 अगस्त तक खेली जाएगी। स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्ठियॉं आनलाईन लिंक के द्वारा 23 जुलाई तक जमा कर सकते हैं इसके अलावा स्थान नेहरू स्टेडियम बेडमिंटन कार्यालय में – स्पर्धा सचिव, आर.पी. सिंह नय्यर, धर्मेश यशलाहा, विशाल चांदवानी, शालीनी परदेशी, मनीष त्रिवेदी एवं सुधांशु व्यास से भी संपर्क कर सकते हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें