सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

रोमांचक मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 गेंद शेष रहते हराया

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच को 1 विकेट के अंतर से अपने नाम…

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच को 1 विकेट के अंतर से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला मैच 59 रन से अपने नाम किया था जिसके बाद अगले मुकाबले को 84 रन से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी। रविवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 8 विकेट खोकर 271 रन बनाए। बेन करन ने ब्रायन बेनेट के साथ पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। करन 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके कुछ देर बाद बेनेट भी पवेलियन लौट गए, जिन्होंने 29 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 30 रन की पारी खेली। 68 के स्कोर तक जिम्बाब्वे ने ब्रैंडन टेलर (9) के रूप में तीसरा विकेट भी गंवा दिया था। यहां से क्रेग इर्विन ने के लिए 21 रन की साझेदारी करते 4 विकेट हासिल किए, जबकि ग्रीम क्रेमर और सिकंदर इनोसेंट काइया के साथ चौथे विकेट के हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। रजा ने 2-2 विकेट चटकाए। लिए 80 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी। इनोसेंट 55 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए, जिसके बाद इर्विन ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ 61 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।

1 गेंद पहले मिली जीत

इसके जवाब में, ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवरों में जीत हासिल की। इस टीम ने 25 रन तक दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे, जिसके बाद जोश इंगलिस ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कूपर कोनोली के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन जुटाए, जिसके बाद एलेक्स कैरी (34) के साथ चौथे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 162 के स्कोर तक पहुंचा दिया। जोश ने ओलिवर पीक (19) के साथ छठे विकेट के लिए 27 रन और नाथन एलिस के साथ आठवें विकेट

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें