सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

इंदौर में अभिषेक शर्मा ने अपनी मैच जिताऊ पारी से बनाए 10 धांसू रिकॉर्ड

सूर्या का कीर्तिमान किया ध्वस्त

इंदौर में अभिषेक शर्मा ने अपनी मैच जिताऊ पारी से बनाए 10 धांसू रिकॉर्ड

इंदौर। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अभिषेक शर्मा ने 69 रनों की पारी खेली। इंदौर में खेले गए इस मैच में अभिषेक शर्मा ने मात्र 30 गेंदों का सामना करते हुए इतने रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और पांच छक्के जड़े। उन्होंने 230 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। अभिषेक शर्मा की इस पारी के दम पर भारत ने 223 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 209 रन ही बना सकी। इस 14 रनों की जीत में अभिषेक शर्मा का अहम योगदान रहा। अभिषेक शर्मा ने अपनी इस दमदार पारी के साथ 10 रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिसमें से उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है और 1 की बराबरी की है। ये दोनों वर्ल्ड रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा से पहले सूर्यकुमार यादव के नाम थे। अब 1 संयुक्त रूप से सूर्या और अभिषेक के नाम है और दूसरे को अभिषेक शर्मा ने छीन लिया है। अभिषेक शर्मा ने मैच में 2000 टी- 20 अंतरराष्ट्रीय रनों का आंकड़ा पार किया। यह उनके लिए खास उपलब्धि तो रही ही लेकिन एक विश्व रिकॉर्ड भी नाम जुड़ गया। वे 1100 गेंदों से कम में 2000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। साथ ही साथ उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ते हुए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 26 वर्षीय अभिषेक ने केवल 1,024 गेंदों का सामना करते हुए 2000 रनों के आंकड़े को पार किया जबकि सूर्यकुमार यादव ने दिसंबर 2023 में 1164 गेंदों का सामना करते हुए 2000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए थे।

सूर्या के वर्ल्ड रिकॉर्ड की

बराबरी- अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। वे एक कैलेंडर ईयर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में एक कैलेंडर ईयर में 68 टी-20आई छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जिसकी आज अभिषेक शर्मा ने बराबरी कर ली है।

2000 टी-20आई रन बनाने वाले भारत के 6वें

बैटर बने- अभिषेक शर्मा ने आज के मैच में 2000 रन पूरे करने के साथ एक और रिकॉर्ड बनाया है। वे रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के 6वें बल्लेबाज बने हैं। आज के मैच में जड़े गए 6 चौकों के साथ ही उन्होंने लोकेश राहुल को पीछे छोड़ दिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 October 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 October 2026, पृष्ठ 11