इंदौर। मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा 51वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए मध्य प्रदेश की बालक एवं बालिका टीमों की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में किया जाएगा। मध्य प्रदेश की टीम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है।
मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव अविनाश आनंद ने बताया कि 17 से 20 सितंबर तक इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, रेसकोर्स रोड पर मध्य प्रदेश सबजूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसके बाद 20 सितंबर से स्थानीय बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन शिविर आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह गिल ने बालक वर्ग की टीम की घोषणा करते हुए बताया कि ग्वालियर के गर्व शाही को टीम का कप्तान बनाया गया है। मध्य प्रदेश बालक टीम: गर्व शाही (कप्तान), अक्ष चौधरी, समीर, विवेक कुमार, हर्षित सिंह सोलंकी, प्रांजल शर्मा, अनिल खींची, श्रेयांश सोनी, सुमित गुर्जर, नमन, रुद्र खनोलकर तथा अनंत मरन। कोच: धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, सहायक कोच: रूप सिंह परिहार मैनेजर: दीपेंद्र सिंह चौहान।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




