शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
खेल

इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग मशीन और स्पूल सिस्टम के साथ फेंसिंग प्रतियोगिता

इन्दौर फेंसिंग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा इन्दौर फॉइल चैलेंज का आयोजन 26 जुलाई को होगा। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूल, क्लब और अकादमी के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में…

इन्दौर फेंसिंग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा इन्दौर फॉइल चैलेंज का आयोजन 26 जुलाई को होगा। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूल, क्लब और अकादमी के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं को ओलम्पिक खेल फेंसिंग के फॉइल इवेंट में खेलने का अवसर मिलेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इन्दौर में पहली बार प्रतियोगिता का आयोजन आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट, स्कोरिंग मशीन एवं स्पूल सिस्टम के साथ किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसी तकनीकी सुविधाओं का अनुभव प्राप्त होगा। कोच मास्टर सईद आलम ने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग सिस्टम के साथ प्रतियोगिता आयोजित होने से खिलाड़ियों को वास्तविक प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी तकनीकी क्षमता और प्रदर्शन में सुधार होगा। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की अपील करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें