सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई आईडीसीए की बैठक

इंदौर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और जूनियर स्तर पर प्रतिभाएं तलाशने…

विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई आईडीसीए की बैठक

इंदौर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और जूनियर स्तर पर प्रतिभाएं तलाशने को लेकर चर्चा की गई। जूनियर स्तर पर ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का निर्णय लिया गया और आर्थिक रूप से कमजोर क्रिकेटरों को वित्तीय सहायता आपातकालीन स्थिति में उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सदस्यों से भी सुझाव मांगे गए। बैठक में बताया गया कि जिमखाना मैदान में महिला क्रिकेटरों के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण किया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें