इंदौर। आईडीसीए की साधारण सभा आज शाम जिमखाना मैदान पर होने जा रही है। जिसमें कई आगामी सत्र की रणनीति और गत सत्र की उपलब्धी बताई जाएगी। आईडीसीए सचिव देवआशीष निलोसे ने बताया कि आईडीसीए लगातार एमपीसीए के टूर्नामेंटों में तो अच्छा कर रहा है, आईडीसीए के जुड़े खिलाड़ी भी प्रदेश और देश में अपना नाम रौशन कर रहे है। म.प्र. क्रिकेट संगठन द्वारा वर्ष 2024-25 की किकेट गतिविधियों एवं अन्य कार्यों के लिए संभागीय किकेट संगठन इन्दौर को लगातार 10वीं बार प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में इंदौर संभागीय किकेट संगठन का प्रदर्शन शानदार रहा है। आईडीसीए ने एमपीसीए के अंतर संभागीय प्रतियोगिताओं में से 9 प्रतियोगिताओं के फायनल्स में प्रवेश कर 5 प्रतियोगिताओं में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। एमएम जगदाले अंडर-15 स्पर्धा में, माधवराव सिंधिया एक दिवसीय स्पर्धा, एस. एम. खान अंडर- 18, भाउ निवसरकर अंडर-15 स्पर्धा में, परमानंद भाई पटेल अंडर-22 स्पर्धा में टीम विजेता रही।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




