सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

मैच के कारण बढ़ा होटलों का किराया

जिस होटल में रुकेगी टीम, वहां ढाई गुना बढ़ी कीमतें

रविवार को होल्कर स्टेडियम में भारत और वेंस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले शहर की बड़ी होटलों का किराया बढ़ा दिया गया है।

किराया दो गुना से लेकर ढाई गुना तक हो गया है। जिन होटलों में दोनों टीमें रुकेगी वहां कम कीमतों के रूम शनिवार और रविवार को उपलब्ध नहीं हो रहे है। इसके अलावा इन्दौर के बाहर से मैच देखने वाले प्रशंसकों की भी भरमार रहेगी। ऐसे में अन्य होटलों ने भी रेट में बढ़ोतरी की है। होटलों में विशेष क्रिकेट थीम पर सजावट भी की जा रही है, इसके अलावा फोटो पाइंट भी बनाए गए है। खिलाडियों की पसंद अनुसार व्यंजन की ओर भी होटल प्रबंधन ध्यान दे रहा है। भारतीय व्यंजनों के अलावा अंतर्राष्ट्रीय व्यंजन तक होटल में उपलब्ध रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें